BSE Odisha Class 9 Hindi Book Chapter 14 Question Answer | Odisha Board Class 9 Hindi Book Chapter 14 Solutions | Class 9 Hindi Chapter 14 Question Answer Odia Medium

BSE Odisha Class 9 Hindi Book Chapter 14 Question Answer | Odisha Board Class 9 Hindi Book Chapter 14 Solutions | Class 9 Hindi Chapter 14 Question Answer Odia Medium

वैज्ञानिक चेतना के वाहक चंद्रशेखर वेंकट रामन

प्रश्न और अभ्यास

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में दीजिए:

(क) रामन के प्रारंभिक शोध कार्य को आधुनिक हठयोग क्यों कहा गया है?

रामन कलकत्ता में स्थापित ‘इंडियन एसोसिएसन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस’ की प्रयोगशाला में कामचलाऊ उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए शोधकार्य करते। जिसमें एक साधक दफ्तर में कड़ी मेहनत के बाद बहू बाजार की इस मामूली-सी प्रयोगशाला में पहुँचता और अपनी इच्छा शक्ति के जोर से भौतिक विज्ञान को समृद्ध बनाने के प्रयास किया। इसलिए रामन के प्रारंभिक शोध-कार्य को आधुनिक हठयोग कहा गया।

(ख) रामन-प्रभाव का परिणाम कैसा रहा?

उत्तर: रामन-प्रभाव का परिणाम यह हुआ कि प्रकाश की प्रकृत्ति के बारे में आइंस्टाइन के विचारों का प्रत्यक्ष प्रमाण मिल गया । इसके अलावा पदार्थ के अणुओं और परमाणुओं की आन्तरिक संरचना का अध्ययन सहज हो गया । इसके लिए रामन स्पेकट्रोस्कोपी का सहारा लिया जाने लगा ।

(ग) भारतीय संस्कृति से रामन का लगाव कैसा था?

उत्तर: भारतीय संस्कृति से रामन को हमेशा गहरा लगाव रहने के साथ भारतीय पहचान को हमेशा अक्षुण्ण रखा। अंतराष्ट्रीय प्रसिद्धि के बाद उन्हें अपने दक्षिण भारतीय पहनावे को नहीं छोड़ा। वे कट्टर शाकाहारी थे और मदिरा से सखत परदेज केहते थे।

(घ) देश मं वैज्ञानिक दृष्टि और चिंतन के विकास के लिए रामन ने क्या योगदान दिया?

उत्तर: रामन देश में वैज्ञानिक दृष्टि और चिंतन के विकास के प्रति समर्पित थे । उन्होंने एक अत्यंत उन्नत प्रयोगशाला और शोध संस्थान की स्थापना की जो बैंगलौर में स्थित है । यह उन्हीं के नाम ‘रामन रिसर्च इंस्टीट्युट्’ नाम से जानी जाती है । विज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए “इंडियन जनरल ऑफ फिजिक्स’ और ‘करेंट साइंस’ नामक पत्रिका का संपादन भी किया ।

(ङ) रामन को क्या-क्या पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए ?

उत्तर: रामन को रोम का मेत्यूसी पदक, रॉयल सोसाइटी का हच्ज् पदक, फिलोडेल्फया इंस्टीट्यूट का फ्रैंकलिन पदक, सोवियत रूस का अंतर्राष्ट्रीय लेनिन पुरस्कार आदि मिला । सन 1929 में रामन को रॉयल सोसाइटी की सदस्यता से सम्मानीत, 1929 में ‘सर’ की उपाधि प्रदान की गई। सन् 1954 में देशके सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में दीजिए:

(क) पेड़ से सेब गिरने के पीछे छिपे रहस्य को सबसे पहले कौन समझ पाया?

उत्तर:
पेड़ से सेब गिरने के पीछे छिपे रहस्य को सबसे पहले न्युटन समझ पाया।

(ख) रामन का जन्म कब हुआ था ? IR की। बीई पी ईथा था ?

उत्तर: 7 नवंबर सन् 1888 को रामन का जन्म हुआ था ।

(ग) रामन के पिता किस विषय के शिक्षक थे?

उत्तर:
रामन के पिता गणित और भौतिकी (पदार्थविज्ञान) के शिक्षक थे।

(घ) रामन का पहला शोधपत्र किस में प्रकाशित हुआ?

उत्तर: रामन का पहला शोध पत्र फिलोसॉफिकल मैगजीन में प्रकाशित हुआ था ।

(ङ) रामन को भारत सरकार के किस विभाग में नौकरी मिली?

उत्तर:
रामन को भारत सरकार के वित्त विभाग में नौकरी मिली।

(च) डॉक्टर महेन्द्रलाल सरकार ने कौन-सी संस्था खड़ी की थी?

उत्तर: डॉक्टर महेन्द्रलाल सरकार ने इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस’ नामक प्रयोगशाला खड़ी की थी ।

(छ) रामन ने कब सरकारी नौकरी छोड़ दी?

उत्तर: रामन ने सन 1917 में सरकारी नौकरी छोड़ दी।

(ज) समुद्र-यात्रा पर रामन कब निकले?

उत्तर: सन् 1921 में रामन समुद्र यात्रा पर निकले ।

(झ) रामन को कब ‘सर’ की उपाधि मिली?

उत्तर:
रामन को सन् 1929 में ‘सर’ की उपाधि मिली।

(ञ) सन् 1954 ईं में रामन को किस सम्मान से सम्मानित किया गया?

उत्तर: सन् 1954 ई. में रामन को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया ।

(ट) रामन की खोज ने किसे सहज बनाया?

उत्तर:
रामन की खोज पदार्थों के अणुओं और परमाणुओं की आतंरिक संरचना के अध्ययन को सहज बनाया।

(ठ) रामन ने ‘रामन इंस्टीच्यूट’ की स्थापना क्यों की?

उत्तर: रामन को शुरूआती दिन में ढंग की प्रयोशशाला और उपकरणों के अभाव में काफी संघर्ष करना पड़ा था । इसलिए उन्होंने बेंगलौर में ‘रामन रिसर्च इंस्टीच्यूट’ की स्थापना की ।

3. कोष्ठक से सही उत्तर चुनकर रिक्त स्थान भरिए:

(क) एकवर्णीय प्रकाश की किरणों में सब से अधिक ऊर्जा __________ रंग के प्रकाश में होती है। (नीले, बैंगनी, नारंगी, आसमानी)
उत्तर:
वैंगनी,

(ख) रामन की खोज __________के क्षेत्र में एक क्रांति के समान थी। (गणति, रसायन शास्र, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान)
उत्तर:
भौतिक विज्ञान,

(ग) रामन को सन् ______________ में रॉयल सोसाइटी की सदस्यता से सम्मानित किया गया था। (1921, 1929, 1924, 1954)
उत्तर:
1924

(घ) रामन नोबेल पुरस्कार पाने वाले ___________ भारतीय वैज्ञानिक थे। (दूसरे, तीसरे, पहले, चौथे)
उत्तर:
पहले,

(ङ) रामन की मृत्यु____________वर्ष की आयु में हुई। (85,82,83,84)
उत्तर:
82

भाषा-ज्ञान

1. समानार्थी शब्द लिखिए:
समुद्र, दफ्तर, प्रकाश, तलाश, मेहनत, जवाब, सवाल, पेड़, फैसला
उत्तर:
समुद्र – उदधी, सिन्धु

जवाब – उत्तर

दफ्तर – कार्यालय

सवाल – प्रश्न

तलाश – खोज, अनुसंधान

पेड़ – वृक्ष

मेहनत – परिश्रम, श्रम

फैसला – राय,

2. पाठ में आए निम्न शब्दों के लिंग बताइए:

यात्रा, समुद्र, जिज्ञासा, नींव, ऊर्जा, आभा, दीपक, फैसला, प्रस्ताव, परदा
उत्तर:

स्त्रीलिंग पुंलिंग
यात्रा समुद्र
जिज्ञासा दीपक
नींव फैसला
ऊर्जा प्रस्ताव
आभा परदा

3. वचन बदलिए:
ध्वनि, नौकरी, चीज, जिज्ञासा
उत्तर:
ध्वनि – ध्वनियाँ नौकरी-नौकरियाँ चीज-चीजें जिज्ञासा-जिज्ञासाएँ

4. विज्ञान + इक = वैज्ञानिक
यहाँ ‘विज्ञान’ शब्द में ‘इक’ प्रत्यय जुड़कर नया शब्द ‘वैज्ञानिक’ बना है। इसी प्रकार ‘इक’ प्रत्यय जोड़कर पाँच शब्द बनाइए।

उत्तर:
दिन + इक = दैनिक
वर्ष + इक = वार्षिक
नीति + इक = नैतिक
धर्म + इक = धार्मिक
साहित्य + इक = साहित्यिक

5. निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित शब्दों को स्पष्ट कीजिए:

(संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया आदि)
(क) वे समुद्र की नीली आभा में घंटों खोए रहते।

उत्तर:
वे-सर्वनाम
खोए रहते – क्रिया

(ख) इस संस्था का उद्देश्य था देश में वैज्ञानिक चेतना का विकास करना।
उत्तर:
संस्था – संज्ञा
वैज्ञानिक – विशेषण

(ग) प्रतिभावान छात्र, सरकारी नौकरी की ओर आकर्षित होते थे।
उत्तर:
प्रतिभावान – विशेषण
छात्र – संज्ञा
सरकारी – विशेषण
नौकरी – संज्ञा

(घ) हमारे आसपास ऐसी न जाने कितनी ही चीजें बिखरी पड़ी है।
उत्तर:
हमारे – सर्वनाम
बिखरी पड़ी हैं – क्रिया

(क) वे अपना पूरा समय अध्ययन अध्यापन और शोध में बिताने लगे
उत्तर:
वे अपना पूरा समय अध्ययन, अध्यापन और शाध में बिताने लगे।

(ख) आखिर समुद्र का रंग नीला ही क्यों होता है
उत्तर:
आखिर समुद्र का रंग नीला ही क्यों होता है?

(ग) बैंगनी के बाद क्रमशः नीले आसमानी हरे पीले नारंगी और लाल वर्ण का नंबर आता है।
उत्तर:
बैंगनी के बाद क्रमशः नीले, आसमानी, हरे, पीले, नारंगी और लाल वर्ण का नंबर आता है

7. रिक्त स्थानों में सही परसर्ग भरिए:
(क) भारतीय संस्कृति ___________रामन ______________ हमेशा ही गहरा लगाव रहा।
उत्तर:
से, को,

(ख) रामन वैज़ानिक चेतना और दृष्टि ___________साक्षात् प्रतिमूर्त्रि थे।
उत्तर:
की,

(ग) रामन________खोज भौतिकी ___________ क्षेत्र ___________ एक क्रांति ___________समान थी।
उत्तर:
की, के, में, के