BSE Odisha Class 9 Hindi Book Chapter 15 Question Answer | Odisha Board Class 9 Hindi Book Chapter 15 Solutions | Class 9 Hindi Chapter 15 Question Answer Odia Medium

BSE Odisha Class 9 Hindi Book Chapter 15 Question Answer | Odisha Board Class 9 Hindi Book Chapter 15 Solutions | Class 9 Hindi Chapter 15 Question Answer Odia Medium

अध्यापक के नाम पत्र

प्रश्न और अभ्यास

1. इन प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में दीजिए।

(क) अब्राहम लिंकन ने हेडमाष्टर से क्या चाहा?

उत्तर: अब्राहम लिंकन ने चाहा कि उनके बच्चे के हेडमास्टर बच्चों को ईमानदार और सच्चा इंसान बनाएँ। उन्होंने चाहा कि पुत्र में अच्छे गुण विकसित हो और बुरे गुण न रह पाए ।

 

(ख) वे अपने पुत्र में किन-किन गुणों का समावेश देखना चाहते हैं?

उत्तर: लिंकन देखना चाहते हैं कि उनके पुत्र में इन गुणों का समावेश होना चाहिए – पुत्र ईमानदार, परिश्रमी और सच्चा हो तथा प्रकृति के रहस्य के बारे में सोचे । वह अच्छो के लिए कोमल और बुरों के लिए कठोर बने । उसे आत्मनिर्भर, विश्वास – पात्र, धैर्यशील, साहसी, अपनी बात पर अड़िग बनना चाहिए ।

(ग) अब्राहम लिंकन ने हेडमाष्टर को चिट्ठी क्यों लिखी थी? था।

उत्तर: अब्राहम लिंकन का विश्वास था कि उनके पुत्र को हेडमास्टर ही सच्चा इंसान और ईमानदार बना सकते हैं। उन्हें हेडमास्टर से बहुत उम्मीदें थीं । इसलिए उन्होंने हेडमास्टर को चिट्ठी लिखी थी ।

(घ) बच्चों को सोचने के लिए वक्त देने की क्या आवश्यकता है?

उत्तर: बच्चों को सोचने के लिए वक्त देना चाहिए। इससे वे प्रकृति के बारे में, पंछियों के आसमान में उड़ान भरने, मधुमक्खियों के धूप में थिरकने और हरे-भरे पहाड़ों पर फूल के खिलने के रहस्यों पर सोच सकेंगे। अर्थात सोचने से उनका चिंतन व्यापक होगा ।

 

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में दीजिए।

(क) यह पत्र किसने किसको लिखा है?
उत्तर:
यह पत्र अमेरिका के राष्ट्रपति अपने वेटेके प्रधान शिक्षक को लिखा है।

(ख) अब्राहम लिंकन कौन थे?

उत्तर: अब्राहम लिंकन अमेरिका का राष्ट्रपति थे ।

 

(ग) लिंकन किसे, क्या सिखाने की प्रार्थना करते हैं?

उत्तर:
लिंकन हेडमाष्टर से यह सिखाने की प्रार्थना करते हैं कि सभी इंसान ईमानदार और सच्चे नहीं होते

(घ) स्कूल में उसे क्या सिखाना अच्छा है?

उत्तर: स्कूल में उसे सिखाना चाहिए कि धोखा देने से असफल होना अच्छा है।

 

(ङ) उसे इतनी ताकत दीजिए कि वह क्या होकर भीड़ के साथ न चल सके?

उत्तर:
उसे इतनी ताकत दीजिए कि वह लकीर का फकीर होकर भीड़ के साथ न चल सके।

(च) उसे सबकी बात सुनकर किसकी कसौटी पर कसनी चाहिए?

उत्तर: उसे सबकी बात सुनकर सच की कसौटी को कसनी चाहिए ।

 

(छ) कौन-सी बात शर्म की बात नहीं है?

उत्तर:
दुःख में आँसू बहाना शर्म की बात नहीं हैं।

(ज) किस बात से उसे सावधान रहना चाहिए?

उत्तर: बहुत मीठी-मीठी बातों से उसे सावधान रहना चाहिए ।

(झ) व्यक्ति को किसका सौदा नहीं करना चाहिए?

उत्तर:
व्यक्ति को दिल और आत्मा का सौदा नहीं करना चाहिए।

(ञ) लोहा कैसे फौलाद बनता है?

उत्तर: आग में तपकर लोहा फौलाद बनता है ।

(ट) लिंकन बेटे को बहादुर और धैर्यवान क्यों बनाना चाहते थे?

उत्तर:
लिंकन बेटेको बहादुर और धैर्यवान इसलिए बनाना चाहते थे कि उसे खुद में भरोसा रखने के साथ इंसानियत में भरोसा रखे।

(ठ) पत्र के अंत में लिंकन क्या चाहते हैं?

उत्तर: पत्र के अंत में लिंकन हेडमास्टर से ढेर सारी उम्मीदें रखते हैं ।

 

3. प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के चार विकल्प दिए गए हैं सही विकल्प चुनकर लिखिए :

(क) ‘अधापक के नाम पत्र’ किसने लिखा है?
(i) अध्यापक ने
(ii) राष्ट्रपति ने
(iii) बेटे ने
(iv) अब्राहम लिंकन ने
उत्तर:
(iv) अब्राहम लिंकन ने

(ख) लिंकन ने किसके अध्यापक को पत्र लिखा?
(i) माता के
(ii) बेटे के
(iii) हेडमाष्टर के
(iv) पिता के
उत्तर:
(ii) बेटे के

(ग) ‘अब्राहम लिंकन’ किस चीज का जादू सिखाने का आग्रह करते हैं?
(i) किताब
(ii) ईमानदारी
(iii) सच्चाई
(iv) चीज
उत्तर:
(i) किताब

(घ) आसमान में कौन उड़ता है?
(i) मधुमक्खी
(ii) पहाड़
(iii) पक्षी
(iv) धूप
उत्तर:
(iii) पक्षी

(ङ) उसे किसकी कसौटी पर कसना चाहिए?
(i) झूठ
(ii) सच
(iii) भय
(iv) सोना
उत्तर:
(ii) सच

(च) आँसू अगर बहे तो उसमें क्या नहीं करना चाहिए?
(i) द्वेष
(ii) शर्म
(iii) दु:ख
(iv) घृणा
उत्तर:
(ii) शर्म

(छ) धोखा देने से अचछा क्या है?
(i) इंसान बनना
(ii) असफल होना
(iii) भरोसा रखना
(iv) संफल होना
उत्तर:
(ii) असफल होना

(ज) आग में तपकर लोहा क्या बनता है?
(i) गर्म
(ii) नरम
(iii) फौलाद
(iv) ताकत
उत्तर:
(iii) फौलाद

(झ) आवाज उठाने के लिए क्या बनना चाहिए?
(i) बहादुर
(ii) चोर
(iii) स्थिर
(iv) अस्थिर
उत्तर:
(i) बहादुर

(अ) मेरा बेटा एक कैसा बच्चा है?
(i) बुरा
(ii) दृष्ट
(iii) अच्छा
(iv) सुन्दर
उत्तर:
(iii) अच्छा

भाषा-ज्ञान

1. ‘ई’ प्रत्यय का प्रयोग करके नए शब्द बनाइए।

जैसे : सनक + ई = सनकी
उत्तर:
झिड़क + ई = झिड़की
ईमानदार + ई = ईमानदारी
बहादुर + ई = बहादुरी
नरम + ई = नरमी
कीमत + ई = कीमती
मेहनत + ई = मेहनती
सख्त + ई = सख्ती

 

2. (क) पंछी आकाश में उड़ता है।
(ख) चिडिया आसमान में उड़ती है।
ऊपर के
(क) वाक्य में पंछी और (ख) वाक्य में चिड़िया एक ही अर्थ बतलाते हैं। उसी प्रकार (क) वाक्य में आकाश और (ख) वाक्य में आसमान एक ही अर्थ बतलाते हैं । अतः पंछी शब्द का समानार्थक शब्द चिडिया और आकाश का समानार्थक शब्द आसमान है । इस प्रकार निम्नलिखित शब्दों के समानार्थक शब्द लिखिए।

उत्तर:
ताकत – शक्ति

वक्त – समय

गलत – त्रुटि

कीमत – मूल्य

इन्सान – मानव, आदमी

मंजूर – स्वीकार, सिपारीश

सख्त – कठोर

फूल – सुमन, पुष्प

दुनिया – जगत, संसार

सावधान – होशियार

3. निम्नलिखित गद्यांश में से सर्वनाम शब्द छाँटकर लिखिए।

‘उसे बहुत कुछ सीखना है। मैं जानता हूँ कि सभी इन्सान ईमानदार और सच्चे नहीं होते, लेकिन हो सके तो उसे किताबों के जादू के बारे में सिखाइए।’
उत्तर:
उसे, कुछ, मैं

4. भाववाचक संज्ञा बनाइए।

उत्तर:
बहादुर – बहादुरी

सच्चा – सच्चाई

धैर्यवान – धैर्य

विनम्र – विनम्रता

इसान – इंससानियत

अच्छा – अच्छाई

नरम – नरमाई

5. बहुवचन रूप लिखिए।

उत्तर:
मधुमक्खी – मधुमक्खियाँ

बच्चा – बच्चे

सच्चा – सच्चे

बेटा – बेटे

पंछी के पंछियों के

ताकत – ताकतें

सौदा – सौदे

आवाज – आवाजे

बाते – बातें

वह- वे

किताब में – किताबों में

उसे – उन्हें

चीज के – चीजों के

गला – गले

कसौटी – कसौटियाँ

रहस्य के – रहस्यों के

लकीर – लकीरें

उम्मीद – उम्मीदें

6. निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

(क) रहस्य – रामन का मस्तिक विज्ञान के रहस्य को सुलझाने के लिए वेचैन रहता था।
(ख) सावधान – गाड़ी चलाते समय सावधान रहना चाहिए।
(ग) अलावा- मुझे इस कार्य के अलावा दूसरा कार्य नहीं करना।
(घ) धैर्यवान – युधिष्ठिर धैर्यवान और ज्ञानी पुरुषथे।
(ङ) फौलाद – आग में तपकर ही लोहा फौलाद बनता है।
(च) आवाज – दूर से किसी के होने की आवाज आ रही है।

7. उदाहरण के अनुसार वाक्य-परिवर्त्तन कीजिए।

(उदाहरण : हमेशा गले लगाइए। हमेशा गले मत लगाइए।
(क) उन्हें सच की कसौटी पर कसें।
उत्तर:
उन्हें सच की कसौटी पर मत कसें।

(ख) हमेशा आँसू बहाइए।
उत्तर:
हमेशा आँसू मत बहा इए।

(ग) उसे इतना बहादुर बनाइए।
उत्तर:
उसे इतना बहादुर मत बनाइए।

(घ) हमेशा दूसरों की बात सुनिए।
उत्तर:
हमेशा दूसरों की बात मत सुनिए।