BSE Odisha Class 9 Hindi Book Chapter 4 Question Answer | Odisha Board Class 9 Hindi Book Chapter 4 Solutions | Class 9 Hindi Chapter 4 Question Answer Odia Medium
रहीम के दोहे
प्रश्न और अभ्यास
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में दीजिए।
(क) उत्तम प्रकृतिवाले लोगों के प्रति रहीम ने क्या कहा है?
उत्तर: उत्तम प्रकृतिवाले व्यक्तियों के बारे में रहीम ने यह कहा है कि उत्तम प्रकृतिवाले व्यक्तियों पर बुरी संगति का प्रभाव नहीं पड़ता अर्थात् अच्छे प्रकृति के लोगों पर बुरी प्रकृति के लोगों का प्रभाव नहीं पड़ता ।
(ख) सच्चे मित्र का लक्षण क्या है- पठित दोहे के आधार पर समझाइए।
उत्तर: विपत्ति के समय ही सच्चे मित्र की पहचान होती है। सच्चे मित्र उसे कहा जाएगा जो विपत्ति के समय में भी साथ नहीं छोड़ता और अपने सामर्थ्य के अनुसार सहायता देगा ।
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक शब्द में दीजिए।
(क) किस पर कुसंग का प्रभाव नहीं होता?
उत्तर: उत्तम प्रकृति
(ख) चन्दन वृक्ष पर कौन लिपटा रहता है?
उत्तर: चन्दन वृक्ष पर जहरीला साँप लिपटा रहता है
(ग) किस पर साँप के विष का प्रभाव नहीं होता?
उत्तर: चन्दन पेड़
(घ) साँप के साथ किसकी तुलना की गयी है?
उत्तर: साँप के साथ कुसंग की तुलना की गयी है ।
(ङ) सच्चा मित्र कौन होता है?
उत्तर: जो दुर्दिन में साथ न छोड़े
3. अर्थ स्पष्ट कीजिए।
(क) चन्दन विष व्यापत नहीं, लपटे रहत भुजंग।
उत्तर: रहीम जी का कहना है कि जिस प्रकार चंदन-वृक्ष पर विषधर साँप के लपटे रहने पर भी उस पर साँप के विष का प्रभाव नहीं पड़ता, उसी प्रकार उत्तम प्रकृति या स्वभाववाले व्यक्ति दुर्जनों के संगत में रहने पर भी उन पर कुसंगति का प्रभाव नहीं पड़ता ।
(ख) विपत्ति कसौटि जे कसे, तेइ सँचे मीत।
उत्तर: सच्चा मित्र वही होता है जो अपने मित्र का साथ उसके बुरे दिनों में भी न छोड़े बल्कि उसका साथ दे ।
4. पंक्तियाँ पूरी कीजिए।
(क) जो रहीम उत्तम प्रकृति, _____________|
उत्तर: का करि सकत कुसंग।
(ख)_____________ तेइ साँचे मीत।
उत्तर: बिपत्ति कसौटि जे कसे।
भाषा-ज्ञान
1. निम्नलिखित शब्दों के विपरीत शब्द लिखिए।
उत्तम, मित्र, कुसंग, विष
उत्तर:
उत्तम – अधम
मित्र – शत्रु
कुसंग – सत्संग
विष – अमृत
2. नीचे लिखे अशुद्ध शब्दों को शुद्ध कीजिए।
कसौटि, मीत्र, संपति, भूजंग, उतम
उत्तर:
कसौटि – कसौटी
मीत्र – मित्र
संपति – संपत्ति
भूजंग – भुजंग
उतम – उत्तम
3. निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए।
विष, भूजंग, उत्तम, विपत्ति, मित्र
उत्तर:
विष – जहर, हलाहल
विपत्ति – विपद, खतरा
भुजंग – साँप, सर्प
उत्तम – श्रेष्ठ
मित्र – दोस्त, साथी
4. नीचे लिखे शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
कुसंग, कसौटी, चंदन, संपत्ति, मित्र
उत्तर:
कुसंग – कुसंग से बचना चाहिए ।
कसौटी – सुनार कसौटी पथर से सही सोना परख करता है।
चन्दन – चंदन का काठ सुगन्धित होता है |
संपत्ति – विद्या महा संपत्ति कहलाती है।
मित्र – सच्चा मित्र सदा साथ रहता है।