BSE Odisha Class 9 Hindi Book Chapter 5 Question Answer | Odisha Board Class 9 Hindi Book Chapter 5 Solutions | Class 9 Hindi Chapter 5 Question Answer Odia Medium
कुंडलियाँ
प्रश्न और अभ्यास
1. दो-तीन बाक्यों में उत्तर दीजिए:
(क) बिना सोच और विचार के काम करने से क्या नतीजा होता है ?
उत्तर: बिना सोच विचार के काम करने से अपना काम बिगड़ जाता है। संसार में हँसी का पात्र बनना पड़ता है, मानसिक शांन्ति, खाना-पीना और मनोविनोद आदि सब फीके पड़ जाते हैं।
2. एक या दो वाक्यों में उत्तर दीजिए:
(क) कौन पीछे पछताता है?
उत्तर: जो व्यक्ति बिना सोच विचार से काम में लग जाता है, वह बाद में पछताता है।
(ख) जगत में किसकी हँसी होती है?
उत्तर: जो बिना सोच और विचार के काम करता है उसकी हँसी जगत में होती है ।
(ग) कौन अपना काम बिगाड़ता है?
उत्तर: बिना सोच विचार के काम करने वाला व्यक्ति अपना काम बिगाड़ता है।
(घ) क्या टालने पर नहीं टलता?
उत्तर: दुःख टालने पर नहीं टलत।
(ङ) मन में कौन-सी वात खटकती रहती है?
उत्तर: मन में यह बात खटकती है कि बिना सोचे और विचारे मैंने यह काम क्यों किया
3 खालीस्थान भरिए :
(क) जग में होत हँसाय,______________ न पावै।
उत्तर: चित में चैन
(ख)___________ बिगारै आपनो, _________ में होत हँसाय।
उत्तर: काम, जग
(ग) ____________ राग रँग मनहिं न भावै।
उत्तर: खान-पान सनमान
भाषा-ज्ञान
1. नीचे लिखे शब्दों से वाक्य बनाइए:
जग, चैन, खान-पान, दुःख
उत्तर:
जग- जग में रहकर कुछ काम करो ।
चैन- दूसरों को तंग किये बिना मोहन को चैन नहीं मिलता
खान-पान – खान-पान और मान-सम्मान उसे अच्छे नहीं लगते।
दुःख : – दुःख को दूर करने के सारे प्रयत्न बेकार हो जाते हैं।
2. दिये गये उदाहरणों की तरह पाठ से दूसरे तुकान्त शब्दों को छाँटिए:
उदाहरण : पछताय, हँसाय
उत्तर:
पावै, भावै, टारे, बिचारे
3. ‘खान-पान’ का अर्थ है ‘खान’ और ‘पान’। इसी प्रकार और पाँच उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
मान – सम्मान
भलि – भाँति
सोते – जागते
शाम – सबेरे
जीवन – मरण