BSE Odisha Class 9 Hindi Book Chapter 6 Question Answer | Odisha Board Class 9 Hindi Book Chapter 6 Solutions | Class 9 Hindi Chapter 6 Question Answer Odia Medium

BSE Odisha Class 9 Hindi Book Chapter 6 Question Answer | Odisha Board Class 9 Hindi Book Chapter 6 Solutions | Class 9 Hindi Chapter 6 Question Answer Odia Medium

प्रियतम

प्रश्न और अभ्यास

1. इन प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में दीजिए।

(क) भगवान विष्णु किसे और क्यों अपना श्रेष्ठ भक्त मानते हैं?

उत्तर: भगवान विष्णु किसान को अपना श्रेष्ठ भक्त मानते हैं। किसान कर्म करते हुए तथा सारी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए भी भगवान का नाम भूलता नहीं। कर्म ही ईश्वर है। कर्म को छोड़कर सिर्फ भगवान का नाम लेने से कोई आगे नहीं बढ़सकता।

(ख) नारदजी ने विष्णु से क्या सवाल किया और उसके उत्तर में विष्णु ने नारदजी को क्या करने को कह| ?

उत्तर: नारद जी ने विष्णु से यह सवाल किया कि संसार में कौन तुम्हारा प्रिय और प्रधान भक्त है भगवान विष्णु ने कहा एक सज्जन किसान ही प्राणों से प्रियतम है और विष्णु ने नारद जी को एक तैल पूर्ण पात्रों देकर कहा विश्व भ्रमण करें पात्रों से एक बूंद तैल गिरना नहीं चाहिए।

 

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक बाक्य में दीजिए |

(क) नारदजी ने किससे सवाल किया?

उत्तर: नारदजी ने भगवान विष्णु से सवाल किया।

(ख) विष्णुजी ने नारद को क्या उत्तर दिया?

उत्तर: विष्णुजी ने नारद को उत्तर देते हुए कहा कि किसान मेरा प्रिय भक्त है ।

(ग) नारद ने किसकी परीक्षा लेने की बात कही?

उत्तर: नारद ने भगवान विष्णुजी के श्रेष्ठ भक्त किसान की परीक्षा लेने की बात कहीं।

(घ) किसान ने कब-कब भगवान का नाम स्मरण किया?

उत्तर: किसान ने सुबह, शाम और दुपहर में भगवान का नाम स्मरण किया।

(ङ) नारदजी किस बात से चकरा गये?

उत्तर: ‘बस केवल तीन बार’ भगवान का नाम स्मरण करके किसान भगवान का प्रिय भक्त कैसे बन गया ? यह बात सोचकर नारदजी चकरा गये ।

(च) तैलपूर्णपात्र लेकर नारदजी कहाँ गये?

उत्तर: तैलपूर्ण पात्र लेकर नारदजी भूमण्डल भ्रमण करने गये।

(छ) विष्णु ने नारद जी को किस वात पर ध्यान देने को हा?

उत्तर: विष्णु ने नारदजी को तैलपूर्ण पात्र से एक बूँद तैल नहीं गिरने पर ध्यान देने को कहा।

(ज) नारदजी को अपने पास बुलाकर विष्णु ने क्या कहा?

उत्तर: नारदजी को अपने पास बुलाकर विष्णु ने कहा- “बतलाओ पात्र लेकर जाते समय कितनी बार भगवान का नाम लिया ?”

 

(झ) विश्व पर्यटन के दौरान नारदजी ने कितने बार विष्णु का नाम लिया था ?

उत्तर: विश्व पर्यटन के दौरान नारदजी ने एक बार भी विष्णु का नाम नहीं लिया था।

(ञ) शंकित हृदय से नारद ने विष्णु से क्या कहा?

उत्तर: शंकित हृदय से नारद ने विष्णु से कहा- भगवान ! काम आपका ही था। मेरा सारा ध्यान उसी में लगा रहा । नाम फिर क्या लेता और कैसे लेता ?

(ट) विष्णु ने किसान को क्यों प्रियतम कहा?

उत्तर: विष्णु ने किसान को इसलिए प्रियतम कहा कि उसने अपना काम करते हुए भी भगवान का नाम लिया।

(ठ) नारदजी ने विष्णु की बात से लज्जित होकर क्या कहा?

उत्तर: नारदजी ने विष्णु की बात से लज्जित होकर कहा- ‘यह सत्य है’ । जो अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाता है और उसके बाद भगवान का स्मरण करता है वही प्रभु का प्रिय होता है ।

3. सही उत्तर चुनिए।

(क) किसान ने एक दिन में कितनी बार भगवान का नाम-स्मरण किया?
(i) चार
(ii) तीन
(iii) एक
उत्तर:
(ii) ती

(ख) विश्व पर्यटन करके नारदजी कहाँ लौटे?
(i) मर्त्यलोक
(ii) विष्णुलोक
(iii) पाताल लोक
उत्तर:
(ii) विष्णुलोक

(ग) योगिराज कौन हैं?
(i) किसान
(ii) नारद
(iii) विष्णु
उत्तर:
(ii) नारद

भाषा-ज्ञान

1. नीचे लिखे शब्दों के समानार्थे शब्द लिखिए

मृत्युलोक, दिवा, रात्री, प्रात, वैकुण्ठ
उत्तर:
मृत्युलोक – संसार
रात्री – रजनी
दिवा – दिवस
प्रातः – सुबह
वैकुण्ठ – स्वर्ग

2. नीचे लिखे शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।

प्रधान, रात्रि, प्रात: काल, आवश्यक, साधारण, उल्लास
उत्तर:
प्रधान – अप्रधान
प्रातः काल – शायंकाल
साधारण – असाधारण
रात्रि – दिवा
आवश्यक – अनावश्यक
उल्लास – दुःख

3. विशेष रूप से ध्यान दीजिए कि हिन्दी में केवल दो लिंग होते हैं। क्लीव लिंग या नपुंसक लिंग होता ही नहीं। इसलिए निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द पुंलिंग का और कौन- सा शब्द स्त्रीलिंग का है, बताइए।

भक्त, किसान, दरवाजा, विवाद, आज्ञा, स्मरण, परीक्षा, नाम, बूँद

उत्तर: पुंलिंग: भक्त , किसान, दरवाजा, विवाद, स्मरण, नाम
स्त्रीलिंग: आज्ञा, परीक्षा, बूँद

4. नारद ने कहा, ‘मैं उसकी परीक्षा लूँगा’। इस वाक्य में ‘लूंगा’ क्रिया है, जिससे भविष्यत काल की सूचना मिलती है। निम्न वाक्यों का काल निर्णय कीजिए।

(क) किसान शाम को घर लौटा।

उत्तर: इस वाक्य में ‘लौटा’ क्रिया है, जिससे भुतकाल की सूचना मिलती है। ( भुतकाल )

(ख) कुत्ता भौंक रहा है।

उत्तर: इस वाक्य में ‘रहा’ क्रिया है, जिससे वर्तमान काल की सूचना मिलती है। ( वर्तमान काल )

(ग) मेरे पिताजी कल दिल्ली जाएँगे।
उत्तर:
इस वाक्य में ‘जाएँगे’ क्रिया है, जिससे भविष्यत काल की सूचना मिलती है। (भविष्यत काल)

(घ) यहाँ का दृश्य दर्शक को आकृष्ट करता है।

उत्तर:इस वाक्य में ‘करता’ क्रिया है, जिससे वर्त्तमान काल की सूचना मिलती है। ( वर्त्तमान काल )

(ङ) बुखार के कारण कल में स्कूल नहीं आ पाया।

उत्तर: इस वाक्य में ‘पाया’ क्रिया है, जिससे अतीत काल की सूचना मिलती है। (भूतकाल )

5. इन्हें क्या कहते हैं लिखिए।
(क) जो खेती का काम करता है, वह है किसान।
(ख) जो कपड़ा बुनने का काम करता है, वह है _________।
उत्तर:
बुणाकार/हंसि

(ग) जो रोगियों का इलाज करता है, वह है _________ |
उत्तर:
डॉक्टर

(घ) जो हमारे पास चिट्ठियाँ पहुँचाता है, वह है_________|
उत्तर:
डाकिया