BSE Odisha Class 9 Hindi Book Chapter 7 Question Answer | Odisha Board Class 9 Hindi Book Chapter 7 Solutions | Class 9 Hindi Chapter 7 Question Answer Odia Medium
राहुल जननी
प्रश्न और अभ्यास
1. इन प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में दीजिए :
(क) राहुल को चुप कराने के लिए यशोधरा क्या कहती है?
उत्तर: राहुल को चुप कराने के लिए यशोधरा वह कहती है कि मेरे भाग्य में रोना तो लिखा है। तेरे सारे कष्ट मिटाऊँगी। हमारे जीवन में जो कुछ आएगा, उसे सहना पड़ेगा मैं तुझे अपना दूध पिला कर और सारी स्नेह ममता देकर पालूंगी।
(ख) अबला (दुर्बला नारी) जीवन की कहानी कैसी है?
उत्तर: अबला जीवन की कहानी हृदय विदारक है यशोधरा अपने आपको दासी से भी पराधीन मानती है । पतिदेव के बिना पत्नी का जीवन अधूरा होता है उसे सास्वत प्रेम से वंचित होना पड़ता है |
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में दीजिए।
(क) यशोधरा किसे अभागा कहती है?
उत्तर: यशोधरा अपनी पुत्र राहुल को अभागा कहती है।
(ख) ‘मैं तो हूँ रोने को’ यहाँ ‘मैं’ किसकेलिए प्रयुक्त हुआ है?
उत्तर: “मैं तो हूँ रोने को ” यहाँ ‘मैं’ यशोधरा के लिए प्रयुक्त हुआ है।
(ग) यशोधरा क्या धोने की बात करती है?
उत्तर: यशोधरा अभागे पुत्र राहुल की सारी कष्ट मिटाऊँगी की बात करती है।
(घ) ‘नयन-नीर’ का अर्थ क्या है?
उत्तर: ‘नयन-नीर’ का अर्थ है आँसू (दुःख) |
(ङ) ‘दानी-प्रभु’ किसके लिए कहा गया है?
उत्तर: दानी प्रभु गौतम के लिए कहा गया है।
(च) यशोधरा को कौन छोड़कर चले जाते हैं?
उत्तर: यशोधरा को अपने पतिदेव गौतम बुद्ध छोड़कर चले जाते हैं।
(छ) ‘नयन – नीर’ ही उनको दूँगी” – यहाँ यशोधरा नयन-नीर किसे देने की बात करती है?
उत्तर: ‘नयन नीर’ ही उनको दूँगी’ यहाँ यशोधरा अपनी पुत्र राहुल को देने को बात करती है। उसका अर्थ है कि मातृस्नेह ममता देकर पालुँगी और स्नेह से कभी पक्षपातिनी न करूँगी।
3. खाली स्थान भरिए।
(क)__________ , हाय ! तुम्हारी यही कहानी।
उत्तर:
अबला-जीवन
(ख) सोकर हम ____________ ही जागे।
उत्तर:
खोकर
(ग)____________ भी वह आज कहाँ, कल थी जो
उत्तर:
चेरी, रानी
(घ) मेरा ____________वह, दूध पिये, परिपुष्ट हो।
उत्तर:
शिशु-संसार
भाषा-ज्ञान
1. विपरीत शब्द लिखिए:
रोता, सोता, खोकर, अभागा, अबला, रुष्ट
उत्तर:
रोता – हँसता
अभागा – भाग्यवान
सोता – जागता
अबला – सबला
खोकर – पाकर
रुष्ट – तुष्ट
2. ‘दानी प्रभु’ में ‘प्रभु’ संज्ञा है और ‘दानी’ विशेषण। इस प्रकार निम्न वाक्यों में से संज्ञा और विशेषण छाँटिए:
(क) काली गाय का दूध मीठा होता है।
उत्तर:
संज्ञा – गाय, विशेषण – काली
(ख) बड़े बाजार में भीड़ लगी रहती है।
उत्तर:
संज्ञा – बाजार, विशेषण – बड़े
(ग) पिताजी ने मुझे दो उपहार दिये।
उत्तर:
संज्ञा – उपहार, विशेषण – दो
(घ) ऊँचे पेड़ पर दो बंदर बैठे हैं।
उत्तर:
संज्ञा – पेड़, विशेषण – ऊँचे
3. प्रस्तुत पाठ में से तुकान्त शब्दों को छाँटकर लिखिए:
जैसे : अभागे – आगे।
उत्तर:
रोता – सोता
जागे – अभागे
त्यागे – अभागे
रानी – मानी
कहानी – पानी
4. इन शब्दों से वाक्य बनाइए :
भाग्य, नयन, पानी, प्रभु, संसार
उत्तर:
भाग्य – भाग्य में जो लिखा है, उसको भोगना पड़ेगा।
नयन – नीतु के नयन सुंदर हैं ।
पानी- बिशुद्ध पानी पीना चाहिए।
प्रभु – है प्रभु ! दया करो ।
संसार – संसार में रह कर कुछ नाम करो ।