BSE Odisha Class 9 Hindi Book Chapter 10 Question Answer | Odisha Board Class 9 Hindi Book Chapter 10 Solutions | Class 9 Hindi Chapter 10 Question Answer Odia Medium

BSE Odisha Class 9 Hindi Book Chapter 10 Question Answer | Odisha Board Class 9 Hindi Book Chapter 10 Solutions | Class 9 Hindi Chapter 10 Question Answer Odia Medium

साथी ! दुःख से घबराता है ?

प्रश्न और अभ्यास

1. इन प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में दीजिए:

(क) कवि दुःख से न घबराने को क्यों कहते हैं ?

उत्तर: कवि के मत से दुःख से डरने से, रोने- चीखने से दुःख दूर नहीं होता मगर दुःख के बाद सुख आएगा और दुःख सर्वदा नहीं रह सकता। जीवन में दुःख होने के कारण हम सव कर्मतत्पर बने रहते है। दुःख पर विजय प्राप्त करने की कोशिश करना जरुरी है।

(ख) इस कविता का संदेश क्या है- समझाइए।

उत्तर: जीवन में दुःख होने के कारण हम सब कर्म में लगे रहते हैं । दु:ख पर विजय पाने की चेष्टा करते हैं । इसलिए कवि ‘नीरज’ का यह संदेश है कि दुःख को बुरी चीज न मानकर मुक्ति का मार्ग मानना चाहिए ।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो शब्द वाक्यों में दीजिए।

(क) कवि ने मुक्ति का बंधन किसे माना है?

उत्तर: कवि ने मुक्ति का बंधन दुःख को माना है।

(ख) जीवन के लम्बे पथ पर कौन साथ-साथ चलते हैं?

उत्तर: जीवन के लम्बे पथ पर सुख और दुःख साथ-साथ चलते हैं।

(ग) जीवन की मंजिल तक कौन जाता है?

उत्तर: जीवन की मंजिल तक दुःख ले जाता है ।

(घ) जीवन में हलचल कौन लाता है?

उत्तर: जीवन में हलचल दुःख लाता है ।

(ङ) जलती ज्वाला में जलकर क्या लाल बन निकलाता है?

उत्तर: जलती ज्वाला में जलकर लोहा लाल बन निकलता है। लेकिन यहाँ पर मानव-जीवन में दुःख रूपी संघर्ष के कारण व्यक्तित्व का उत्कर्ष प्रतिपादित होता है।

(च) कवि ने किसे धन्यवाद देने को कहा है |

उत्तर: कवि ने दुःख देने वाले व्यक्ति को धन्यवाद देने को कहा इसलिए कि दुःख से ही सुख का मार्ग उन्मुक्त होता है।

(छ) दुःख कब सुख बन जाता है।

उत्तर: दुःख को यदि दुःख न माना जाए तो वह दुःख भी सुख बन जाता है ।

3. पंक्तियाँ पूरा कीजिए:
(क) जीवन के__________ सुख दुःख चलते साथ-साथ तब |

उत्तर: लम्बे पथ पर जब

(ख) दुःख जीवन में करता_________वह मन की __________केवल।

उत्तर: हलचल, दुर्बलता

(ग) जलती ________में जलकर ही _______लाल निकल आता है।

उत्तर: ज्वाला, लोहा

(घ) एक समय है जब ________ ही क्या!_______ भी साथ न दे पाता है।

उत्तर: सुख, दुःख

4. सही अर्थ चुनिए:

(क) प्रबल परीक्षा का क्षण क्या है?
(i) सुख
(ii) दुःख
(iii) आनंद

उत्तर: (ii) दुःख

(ख) किसमें जलकर ही लोहा लाल निकल आता है?

(i) दुःख में
(ii) सुख में
(iii) जलती ज्वाला में

उत्तर: (iii) जलती ज्वाला में

भाषा-ज्ञान

1. विपरीत अर्थवाले शब्द लिखिए:
कठिन : _________
बंधन :__________
दुर्बलता :________
दुःख :_________
मुक्ति :________
हार :________

उत्तर:
कठिन -सरल
बंधन -मुक्ति
दुर्बलता-सबलता
दुःख-सुख
मुक्ति-बंदिश
हार-जीत

2. इन शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए:

परीक्षा, समय, मंजिल, बंधन

उत्तर:
परीक्षा- कल हमारी परीक्षा होगी।
समय – समय पर सारे काम करो ।
मंजिल – जीवन की मंजिल तक दुःख जाता है।
बंधन – राखी प्यार का बंधन है।

3. लिंग वताइए:
लोहा, आग, हार, ज्वाला, पथ, दुःख
उत्तर:
लोहा – पुंलिंग
ज्वाला – स्त्रीलिंग
आग – स्त्रीलिंग
हार – पुंलिंग
पथ – पुंलिंग
दुःख – पुंलिंग

4. बहुवचन रूप लिखिए:

एक, परीक्षा, सपना, मंजिल
उत्तर:
एक – अनेक
परीक्षा – परीक्षाएँ
सपना – सपने
मंजिल – मंजिलें

5. ‘जीवन के लम्बे पथ पर जब’_________में ‘पथ’ संज्ञा है और ‘लम्बे’ विशेषण है जिससे पथ की लम्बाई सूचित हुई है। निम्न वाक्यों में विशेषणों को रेखांकित कीजिए :

(क) कोयल की आवाज _____________ होती है।

उत्तर: कोयल की आवाज सुरीली होती है।

(ग) हमें _________जनता की सेवा करनी चाहिए |

उत्तर: मुझे पाँच रूपये चाहिए।

(ख) मुझे __________ रूपये चाहिए।

उत्तर: हमें गरीब जनता की सेवा करनी चाहिए।

(घ) रमेश _________छात्र है।

उत्तर: रमेश एक मेधावी छात्र है।