BSE Odisha Class 9 Hindi Book Chapter 13 Question Answer | Odisha Board Class 9 Hindi Book Chapter 13 Solutions | Class 9 Hindi Chapter 13 Question Answer Odia Medium

BSE Odisha Class 9 Hindi Book Chapter 13 Question Answer | Odisha Board Class 9 Hindi Book Chapter 13 Solutions | Class 9 Hindi Chapter 13 Question Answer Odia Medium

जेल में मेरे मित्र

प्रश्न और अभ्यास

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में दीजिए।

(क) देहरादून जेल नेहरू जी को किस तरह अपना घर मालूम होने लगा?

उत्तर: देहरादून जेल में नेहरूजी उस कोठरी के कोने-कोने से परिचित हो गये थे । वहाँ के प्राणियों से भली-भाँति घुल-मिल गए थे । कोयल की कूकना, गिलहरी की अठखेलियाँ और चिड़ियों की चहचहाहट सुनकर इतने आनंदित हो जाते थे कि भूल जाते थे कि वे जेल में है।

(ख) जेल में दूसरे कार्यों से फुरसत होने के कारण नेहरूजी का क्या अनुभव हुआ है?

उत्तर:
जेल में दूसरे कार्यों से फुरसत होने के कारण नेहरूजी प्रकृति के अधिक निकट होने के साथ अपने सामने आने जाने वाले जानवरों और कीड़ो के अधिक निकट होते चले गये उनका आँगन जीवों से भरा हुआ था। उनकों कभी अकेलपन महसूस नहीं होता था।

(ग) खटमलों, मच्छरों और मक्खियों से नेहरूजी को क्यों निरंतर युद्ध करना पड़ता था?

उत्तर: नेहरू जी को जेल में अनेक जीव परेशान किए बिना रहते थे । नेहरू जी भी उनसे छेड़छाड़ नहीं करते थे । परन्तु खटमलों, मच्छरों और मक्खियों से उन्हें निरन्तर युद्ध करना पड़ा था कारण वे नेहरू जी को परेशान किया करते थे |

(घ) गिलहरियों के बारे में नेहरूजी ने क्या लिखा है?

उत्तर: गिलहरियों के बारे में नेहरूजी ने यह लिखा है कि जहाँ पर बृक्ष थे वहाँ गिलहरियों के झुंड के झुंड़ मजे से घूमते थे। गिलहरियाँ विलकुल न डरती और साहसपूर्बक हमारे पास आते है। वे इधर से उधर भागती एक दूसरी से आगे बढ़ने का खेल खेल रहीं हों। उनकी अठखेलियाँ देखने में बड़ा बड़ा आनन्द आता।

(ङ) विभिन्न जेलों में नेहरूजी का किन-किन जीवों से सामना हुआ?

उत्तर: नेहरू जी का देहरादून जेल में खटमलों, मच्छरों और मक्खियों, लखनऊ जेल में गिलहरियाँ, अल्मोड़ा जेल में कबूतर, नैनी जेल में तोते और बरेली जेल में बंदर, बिच्छू और साँपों से सामना हुआ था ।

(च) तरह – तरह के जीवों के बारे में लेखक ने क्या विचार व्यक्त किए?

उत्तर: लेखक जीवों के बारे में यह विचार व्यक्त किया कि गिलहरियों की अठखेलियाँ देखने में बड़ा आनन्द मिला और कोयल की मधुर ध्वनि मन को मुग्ध कर लिया। खटमलों, मच्छरों और मक्खियों से उनका निरतंर युद्ध होता था।

(छ) लेखक इन जीव-जन्तुओं से भयभीत क्यों नहीं था?

उत्तर: लेखक जीव-जन्तुओं से भयभीत इसलिए नहीं थे कारण जीव-जन्तु उनके अकेलेपन के संगी साथी थे। जेल के जीवन की निर्जनता को दूर करते थे। उनके माध्यम से लेखक प्रकृति के निकटतर होकर प्रकृति का उपभोग करते थे ।

(ज) गिलहरी के बच्चे को बचाने का क्या उपाय किया गया?

उत्तर: गिलहरी के बच्चे को बचाने के लिए कलम में स्याही भरनेवाली नली में दूध डालकर उस पर रूई लपेटी गयी। रूई को दूध से भिगोकर गिलहरी के बच्चे के मुँह में दी गई जिससे वह दूध चूसने लगा ।

(झ) गिलहरी के नन्हें बच्चों को किस तरह दूध पिलाया गया?

उत्तर: नली में दूध डाला, उस पर रुई लपेटी। रुई दूध से गीली हो गई और गिलहरी की नन्हा बच्चा रुई चूसने लगा। इसी तरह नन्हें बच्चों को दूध पिलाया गया। इसी तरह वाकी दोनों बच्चों को भी दूध पिलाया गया।

(ञ) नेहरूजी ने अल्मोड़ा जेल में रहनेवाले मैना के एक जोड़े के बारे में क्या लिखा है?

उत्तर: अल्मोड़ा जेल के एक जोड़े मैना के बारे में नेहरू जी ने लिखा है कि वे इतने पालतू हो गए थे कि यदि सुबह या शाम को खाना मिलने में जरा देर हो जाती तो वे चुपचाप मेरे पास बैठ जाते और जोर से चिल्लाकर अपना भोजन माँगने लगते थे ।

(ट) देहरादून जेल में नेहरूजी कैसे भूल जाते थे कि वे जेल में हैं?

उत्तर: देहरादून जेल में सैकड़ों प्रकार की चिड़ियाँ थी। वे गाती, चहचहाती, मधुर ध्वनि करती थी। और भी कोयल कूक रही थी। उसकी कुहू कुहू ध्वनि सुन कर नेहरूजी आनंदित हो उठे और भूल जाते कि वे जेल में हैं।

(ठ) बरेली जेल में बन्दरों के साहस की कैसे विजय हुई?

उत्तर: बन्दरो से एक बड़ा और मोटा बन्दर खीं खीं कर नीचे कूद पड़ा, उसने भीड़ पर सीधा आक्रमण किया, यह वहुत ही वाहादूरी का काम था क्योंकि वार्डन और कैदी हाथों में बड़े-बड़े डंडे – घुमा रहे थे। बड़ा बन्दर वच्चे को छुडाकर शान के साथ ले गया। यह साहस की विजय हुई|

(ड) बरेली जेल के बिच्छू के बारे में नेहरूजी के क्या विचार थे?

उत्तर: बरेली जेल के बिच्छू के बारे में नेहरू जी के विचार यह है कि कोठरी में अकसर बिच्छू घूमा करते थे। बिच्छू कभी-कभी उनके विस्तर और किताबों में मिलते थे परन्तु कभी किसी बिच्छू ने डंक नहीं मारा ।

2. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक या दो वाक्यों में दीजिए।

(क) देहरादून जेल की उस कोठरी में नेहरूजी लगभग कितने महीने रहे?

उत्तर:
देहरादून जेल की उस कोठरी में नेहरूजी लगभग साढ़े चौदह महीने रहे।

(ख) नेहरूजी जेल में क्या-क्या चीजें पहचानने लगे थे?

उत्तर: नेहरूजी जेल में सफेद दीवारें, छत और कीड़ों द्वारा खाई हुई कड़ियों पर पड़ी हुई प्रत्येक रेखा और बिंदु को पहचानने लगे थे |

(ग) जेल में दूसरे कार्यों से फुरसत होने के कारण नेहरूजी किसके अधिक निकट होते चले गए?

उत्तर: जेल में दूसरे कार्यो से फुरसत होने के कारण नेहरूजी प्रकृति के अधिक निकट होते चले गए।

(घ) किससे नेहरूजी को निरंतर युद्ध करना पड़ता था?

उत्तर : खटमलों, मच्छरों और मक्खियों से नेहरूजी को निरंतर युद्ध करना पड़ता था ।

(ङ) नेहरूजी को किसकी अठखेलियाँ देखने में बड़ा आनन्द आता था?

उत्तर: नेहरूजी को गिलहरियों की अठखेलियाँ देखने में बड़ा आनन्द आता था।

(च) नेहरूजी लखनऊ जेल में घंटों बैठे क्या करते थे?
(
उत्तर: नेहरूजी लखनऊ जेल में घंटों बैठे पढ़ते लिखते रहते थे ।

(छ) गिलहरियों के बच्चे पेड़ की टहनी से नीचे गिर जाने पर उनकी माताएँ क्या करती थीं?

उत्तर: गिलहरियों के बच्चे पेड़ की टहनी से नीचे गिर जाने पर उनकी माताएँ उनके पीछे दौड़ी हुई आती और उन्हें गेंद की तरह अपने मुँह में दबाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाती थीं।

(ज) नेहरूजी किसलिए चिंतित होने लगे?

उत्तर: जब संध्या के समय गिलहरी आती नहीं थी तो नेहरूजी चिंतित होने लगते थे ।

(झ) कौन गिलहरी के बच्चे को उठाकर नेहरूजी की कोठरी में ले आया?

उत्तर:
कैदी गिलहरी के बच्चे को उठाकर नेहरूजी की कोठरी में ले आया।

(ञ) पांडेजी आते ही गिलहरी के बच्चों के बारे में क्या बोले ?

उत्तर: पांड़ेजी आते ही बोले – “ये बच्चे तो बहुत छोटे हैं, न तो ये पत्ते चबा सकते हैं और न ही इन्हें रोटी का चूरा कर खिलाया जा सकता है, कैसे जीवित रखा जाएगा इन्हें ?”

(ट) जेल में किनका पालन-पोषण करना कठिन समस्या हो गई थी?

उत्तर: जेल में नन्हा गिलहरी का पालन-पोषण करना कठिन समस्या हो गई थी।

(ठ) गिलहरी के बच्चे के बारे में सब क्यों परेशान थे?

उत्तर: सब यह सोचकर परेशान थे कि जल्दी गिलहरी के बच्चों को दूध नहीं पिलाया गया तो ये बेचारे मर जाएँगे ।

(ड) नेहरूजी की कोठरी में किसने अपना घोंसला बना रखा था?

उत्तर: नेहरूजी की कोठरी में मैना के एक जोड़े ने अपना घोंसला बना रखा था।

(ढ) देहरादून जेल में नेहरूजी को क्या सुनकर बड़ा आनन्द आता था ?

उत्तर: देहरादून जेल में नेहरूजी से मैना का एक जोडा इतना अधिक हिलमिल गया था कि खाना मिलने में जरा सी देर होते ही दे दोनों उनके पास आ कर बैठ जाते और चिल्लाकर अपना भोजन माँगने लगते थे । उनकी क्रियाएँ और चिल्लाहट सुनकर नेहरूजी आनंद आता ।

(ण) बरेली जेल में क्या देखने योग्य थीं?

उत्तर: बरेली जेल में बन्दरों की किस्में देखने योग्य थीं।

(त) भीड़ पर किसने सीधा आक्रमण किया?

उत्तर: एक मोटे बंदर ने भीड़ पर सीधा आक्रमण किया ।

(थ) नेहरूजी ने अपनी कोठरी में किसकी तलाश की?

उत्तर: नेहरूजी ने अपनी कोठरी में बिच्छू की तलाश की।

(द) साँप के बारे में नेहरूजी के मन में क्या विचार थे ?

उत्तर: साँप के बारे में नेहरूजी के मन में यह विचार थे कि काटे जाने से डरना और उससे अपनी रक्षा करना परन्तु हृदय में किसी प्रकार का भय नहीं होता ।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखिए।

(क) यह निबन्ध किसकी आत्मकथा का अंश है?
(i) महात्मागांधी
(ii) जवाहरलाल नेहरू
(iii) लोकमान्य लिलक
(iv) स्वामी विवेकानन्द
उत्तर:
(ii) जवाहरलाल नेहरू

(ख) जेल में दूसरे कार्यों से फुरसत होने के कारण लेखक किसके अधिक निकट होता था?
(i) प्रकृति
(ii) सूर्य
(iii) अमीर आदमी
(iv) जेल के अधिकारी
उत्तर:
(i) प्रकृति

(ग) गिलहरियों का कौन-सा काम देखकर लेखक को बड़ा आनंद आता था?
(i) दौड़ना
(ii) सोना
(iii) खेलना
(iv) अठखेलियाँ
उत्तर:
(iv) अठखेलियाँ

(घ) लखनऊ जेल में एक गिलहरी लेखक के पैरों पर चढ़कर कहाँ बैठती थी?
(i) सिर
(ii) गोद
(iii) हाथ
(iv) कान
उत्तर:
(ii) गोद

(ङ) क्षणभर में जेलर हाथ में क्या लाए ?
(i) स्याही
(ii) रोटी
(iii) हाथ
(iv) रुई
उत्तर:
(iv) रुई

(च) गिलहरी के बच्चों ने चूस चूसकर क्या पिया?
(i) पानी
(ii) दूध
(iii) दही
(iv) लस्सी
उत्तर:
(ii) दूध

(छ) अलमोड़ा जेल में नेहरूजी की कोठरी में किसका एक जोड़ा था?
(i) कबूतर
(ii) मैना
(ii) मैना
(iii) तोता
(iv) कौआ
उत्तर:
(ii) मैना

(ज) देहरादून जेल में सैकड़ों प्रकार की क्या थीं?
(i) मैना
(ii) तोता
(iii) चिड़ियाँ
(iv) गिलहरी
उत्तर:
(iii) चिड़ियाँ

(झ) बरेली जेल में किसकी विजय हुई?
(i) बहादूरी
(ii) साहस
(iii) कायरता
(iv) दुर्बलता
उत्तर:
(ii) साहस

(अ) बरेली जेल की कोठरियों में अक्सर क्या घूमा करते थे?
(i) साँप
(ii) बिच्छू
(iii) बन्दर
(iv) चूहे
उत्तर:
(ii) बिच्छू

(ट) लेखक को भिन्न-भिन्न जेलों में क्यों रहना पड़ा?
(i) उनके लेख आपत्तिजनक थे।
(ii) उनके पास रहने का कोई घर नहीं था।
(iii) वे जेलों के जीवन का अध्ययन कर रहे थे।
(iv) वे अंग्रेजो के विरुद्ध थे।
उत्तर:
(iv) वे अंग्रेजो के विरुद्ध थे।

(ठ) लेखक के अनुसार जेल का जीवन कैसा होता है?
(i) आनंदित करनेवाला
(ii) विविधतापूर्ण
(iii) मौज-मस्ती भरा
(iv) प्रतिदिन एक-सा
उत्तर:
(iv) प्रतिदिन एक-सा

(ड) लेखक का जेल की कोठरियों में मिले जीवों से कैसा संबंध नहीं था?
(i) सद्भावनापूर्ण
(ii) प्रेमपूर्ण
(iii) मित्रता का
(iv) भय का
उत्तर:
(iv) भय का

भाषा-ज्ञान

उदाहरण के अनुसार वचन बदलिए । ( प्रश्न सहित उत्तर)

एकवचन बहुवचन बचन का कारक/विभक्ति सहित रूप
गिलहरी गिलहरियाँ गिलहरियों ने
मक्खी मक्खियाँ मक्खियों के
कोठरी कोठरियाँ कोठरियों में
दीवार दीवरों दीवारों पर
आँख आँखे आँखों में
माता माताएँ माताओं को
रेखा रेखाएँ रेखाओं में
बोतल बोतले बोतलों में
कीड़ा कीड़े कीडों ने
बच्चा बच्चे बच्चों को
चिड़िया चिड़ियाँ चिडियों ने
रस्सी रस्सियाँ रस्सियों से
महीना महिने महिनों में
बरामदा बरामदे बरामदो पर
रोटी रोटियाँ रोटियों से

2. सुबह पक्षी घोंसले से बाहर निकलते हैं।
शाम को गायें घर लौटती हैं।
उपर के वाक्यों में सुबह का विलोम/विपरीत शब्द शाम है। उसी प्रकार बाहर का विलोम/विपरीत शब्द घर है। उदाहरण के अनुसार निम्नलिखित के विलोम विपरीत रूप लिखिए :
दूर, अपरिचित, शान्ति, पास, अपना, स्वतंत्र, देर, सरल, असुरक्षित, ऊपर, भरा, बड़ा, अनेक, कठोर, पालतू, सीधा
उत्तर:
दूर – पास

अपरिचित – परिचित

शान्ति – अशान्ति

पास – दूर

अपना – पराया

स्वतंत्र – परतंत्र

देर – शीघ्र

सरल – जटिल

असुरक्षित – सुरक्षित

ऊपर – नीचे

भरा – शून्य / खाली

बड़ा – छोटा

अनेक – एक

कठोर – कोमल

पालतू – आजाद / हिंस्र

सीधा – उलटा

3. पेड़ के नीचे नेहरूजी बैठे हैं।
गिलहरी मुँह की ओर देखने लगती।
कोठरी के अंदर साँप घुस आया।
ऊपर के वाक्यों में ‘के नीचे’, ‘की ओर’, ‘के अंदर’ शब्द पेड़, गिलहरी, कोठरी के साथ आए हैं। ये शब्द क्रमश : नेहरूजी, मुँह, साँप से इनका संबंध बता रहे हैं। जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम के साथ लगकर उनका संबंध वाक्य के अन्य शब्दों के साथ बताएँ, वे संबंधबोधक अव्यय कहलाते हैं। सामान्य रूप से ‘के’ से संबंधबोधक शब्दों की पहचान की जा सकती है। कुछ संबंधबोधक शब्द : के आगे, के पीछे, के बाहर, के सामने, के बहाने, के विपरीत, के मार्फत, की और, की तरह, की भाँति आदि।