Odia Medium Class 8 Hindi Kalika Chapter 3 Question Answer – बना दो मधुर मेरा जीवन

Odisha Board Class 8 Hindi Kalika Chapter 3 Question Answer (बना दो मधुर मेरा जीवन). These Question Answer, Which help you score higher in your Class 8 board Hindi exams.

Odisha Board Class 8 Hindi Chapter 3 Question Answer – बना दो मधुर मेरा जीवन

बातचीत के लिए (For Discussion)

प्रश्न 1 : हमारा जीवन कैसे मधुर बन सकता है?

उत्तर : हमारा जीवन प्रेम, परोपकार, सेवा और निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करने से मधुर बन सकता है।

प्रश्न 2 : आप अपनी मातृभूमि के लिए क्या कर सकते हैं? बताइए।

उत्तर : हम अपनी मातृभूमि की रक्षा और उसके विकास के लिए बिना किसी झिझक के अपना तन, मन और धन अर्पण कर सकते हैं।

प्रश्न 3 : कवि अपने मन को क्या बनाना चाहते हैं? ऐसा क्यों करना चाहते हैं? चर्चा कीजिए।

उत्तर : कवि अपने मन को संसार के सुख-दुःख का दर्पण बनाना चाहते हैं, ताकि वे दूसरों की पीड़ा को समझ सकें और उनके आँसू पोंछ सकें।

प्रश्न 4 : अमृत का वितरण करने का अर्थ क्या है? इस पर कक्षा में चर्चा कीजिए।

उत्तर : अमृत वितरण करने का अर्थ है समाज में प्रेम, शांति, खुशी और अच्छाई का प्रसार करना, जिससे सबका जीवन सुखमय हो सके।

सोचिए और लिखिए (MCQ)

प्रश्न (क) : कवि मातृभूमि हेतु क्या अर्पण करना चाहता है?

उत्तर : (ii) तन-मन-धन

प्रश्न (ख) : अपने मन को किसका दर्पण बनाना चाहिए?

उत्तर : (iii) जग के सुख-दुःख का

प्रश्न (ग) : कवि ने किसे अकर्ण कहा है?

उत्तर : (iv) सर्प को

प्रश्न (घ) : प्रेम, परहित और सेवा से धरती क्या बन जाएगी?

उत्तर : (i) स्वर्ग भुवन

एक-एक वाक्य में उत्तर लिखिए

प्रश्न (क) : कवि किसके लिए तन-मन-धन अर्पण करना चाहता है?

उत्तर : कवि अपनी मातृभूमि के लिए तन-मन-धन अर्पण करना चाहता है।

प्रश्न (ख) : कवि जन-जन में क्या वितरण करना चाहता है?

उत्तर : कवि जन-जन में अमृत के कण वितरण करना चाहता है।

प्रश्न (ग) : कवि मरण को वरण करने से पहले क्या करना चाहता है?

उत्तर : कवि मरण को वरण करने से पहले दुखी लोगों के आँखों के आँसू पोंछना चाहता है।

प्रश्न (घ) : अपनी फौलादी बाहों से कवि क्या करना चाहता है?

उत्तर : अपनी फौलादी बाहों से कवि अन्याय का दमन करना चाहता है।

प्रश्न (ङ) : यह धरती कैसे स्वर्ग-भुवन बन जाएगी?

उत्तर : प्रेम, परहित (परोपकार) और सेवा से यह धरती स्वर्ग-भुवन बन जाएगी।

दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए

प्रश्न (क) : कवि क्या बनकर जन-जन में अमृत-कण वितरण करना चाहता है?

उत्तर : कवि फूल (सुमन), सुगंध (सुरभि), और शहद (मधुरस) की तरह पवित्र, सरल, छलहीन और सरस बनकर लोगों के बीच अमृत-कण वितरण करना चाहता है।

प्रश्न (ख) : कवि अन्याय हटाने के लिए क्या करना चाहता है?

उत्तर : कवि ईश्वर से फौलाद जैसी मजबूत बाहें माँगता है, ताकि वह अबाध (अप्रतिहत) और अटल (अविचल) गति से अन्याय और अत्याचार का डटकर सामना और दमन कर सके।

प्रश्न (ग) : अकर्ण विषधर का अभिप्राय क्या है? उसे कैसे नम्र बनाया जा सकेगा?

उत्तर : ‘अकर्ण विषधर’ का शाब्दिक अर्थ बिना कान वाला साँप है, जो यहाँ दुष्ट और क्रूर लोगों का प्रतीक है। कवि अपने हृदय की सच्ची तान और मधुर वचनों (स्नेहभरी बातों) से ऐसे दुष्टों का हृदय परिवर्तन कर उन्हें नम्र बनाना चाहता है।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1 : अगर आप अपनी मातृभूमि से बेहद प्यार करते हैं तो उसके लिए आपको क्या करना चाहिए?

उत्तर : हमें अपनी मातृभूमि के सम्मान की रक्षा करनी चाहिए, देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए और जरूरत पड़ने पर अपना सर्वस्व न्योछावर कर देना चाहिए।

प्रश्न 2 : अपनी मातृभूमि के लिए तन-मन-धन अर्पण करने वाले किसी महान स्वतंत्रता सेनानी के बारे में बताइए।

उत्तर : नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, और चंद्रशेखर आजाद जैसे वीर सेनानियों ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना तन-मन-धन सब कुछ अर्पण कर दिया था।

प्रश्न 3 : आपके पास ताकत तो है, पर उसका उपयोग आप कैसे कर सकते हैं? कक्षा में चर्चा कीजिए।

उत्तर : मैं अपनी ताकत का उपयोग गरीबों, कमजोरों और असहायों की रक्षा करने तथा समाज से अन्याय और बुराई को मिटाने के लिए करूँगा।

प्रश्न 4 : आप किसी दुखी या गरीब व्यक्ति को देखते हैं तो कैसे उनकी सहायता करते हैं? सहपाठियों के साथ अपने विचार साझा कीजिए।

उत्तर : दुखी या गरीब व्यक्ति को देखकर मैं उन्हें भोजन, कपड़े और आवश्यक वस्तुएँ देकर उनकी मदद करता हूँ और उनसे मधुरता से बात करके उनका दुःख कम करने की कोशिश करता हूँ।

भाषा-ज्ञान (Language Skills)

  1. पर्यायवाची शब्द लिखिए:
  • तन: शरीर, देह
  • शुचि: पवित्र, साफ़
  • सुरभि: सुगंध, महक
  • दर्पण: आईना, शीशा
  • नयन: आँख, नेत्र
  • रसना: जीभ, जिह्वा
  • विषधर: साँप, सर्प
  • जीवन: जिंदगी, प्राण
  1. विलोम शब्द लिखिए:
  • मधुर: कटु / कड़वा
  • सरस: नीरस
  • अमृत: विष
  • सुख: दुःख
  • जीवन: मरण / मृत्यु
  • अन्याय: न्याय
  • प्रेम: घृणा
  • स्वर्ग: नरक
  1. उपसर्ग:

जैसे: बे + हिचक = बेहिचक

  • सु + गंध = सुगंध
  • अ + ज्ञान = अज्ञान
  • निर् + मल = निर्मल
  • प्र + यत्न = प्रयत्न
  1. वाक्य बनाइए:
  • मातृभूमि: हमें अपनी मातृभूमि की रक्षा करनी चाहिए।
  • मधुर: हमेशा मधुर वचन बोलने चाहिए।
  • अर्पण: वीरों ने देश के लिए अपने प्राण अर्पण कर दिए।
  • सरल: मेरा स्वभाव बहुत सरल है।
  • सुख-दुःख: सुख-दुःख जीवन के दो पहलू हैं।
  • अविचल: वीर सैनिक लक्ष्य पर अविचल रहते हैं।
  • वचन: राम अपने वचन के पक्के थे।
  • धरती: बारिश से धरती हरी-भरी हो गई।