Odisha Board Class 8 Hindi Kalika Chapter 7 Question Answer (स्वदेश). These Question Answer, Which help you score higher in your Class 8 board Hindi exams.
Odisha Board Class 8 Hindi Chapter 7 Question Answer – स्वदेश
बातचीत के लिए
प्रश्न 1 : कविता में देश-प्रेम के लिए बहुत-सी बातें आई हैं। आप कक्षा में देश-प्रेम पर लघु वक्तव्य प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर : देश-प्रेम का अर्थ है अपने देश से निस्वार्थ प्रेम करना। एक सच्चा देश-प्रेमी अपने देश की रक्षा, उन्नति और सम्मान के लिए अपना सब कुछ अर्पण करने को हमेशा तैयार रहता है। देश-प्रेम ही हमें एक सूत्र में बाँधता है।
प्रश्न 2 : हमें अपने देश से क्यों प्रेम होना चाहिए? अपने सहपाठियों के साथ चर्चा कीजिए।
उत्तर : हमें अपने देश से प्रेम होना चाहिए क्योंकि इसी की मिट्टी में हमारा जन्म और पालन-पोषण हुआ है। देश ही हमें अन्न, जल, सम्मान और सुरक्षा देता है।
प्रश्न 3 : स्वदेश प्रेम में देश पर न्योछावर होने वाले कुछ महान बलिदानियों के बारे में अपने गुरुजनों / अध्यापकों से जानकारी प्राप्त करके आपस में चर्चा कीजिए।
उत्तर : देश के लिए न्योछावर होने वाले कुछ महान बलिदानी हैं — भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम बोस और रानी लक्ष्मीबाई। इन्होंने देश की आजादी के लिए हँसते-हँसते अपनी जान दे दी।
प्रश्न 4 : आप कक्षा में अपने पाँच ऐसे कामों की चर्चा कीजिए जो आपके स्वदेश प्रेम को दर्शाते हों।
उत्तर :
- राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना।
- सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना।
- स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना।
- पर्यावरण को स्वच्छ रखना।
- देश के नियमों का पालन करना।
सोचिए और लिखिए
बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
प्रश्न (क) : ‘‘वह हृदय नहीं है, पत्थर है’’ – इस पंक्ति में हृदय के पत्थर होने से क्या तात्पर्य है?
(i) सामाजिकता
(ii) संवेदनशीलता
(iii) कठोरता
(iv) नैतिकता
उत्तर: (iii) कठोरता।
प्रश्न (ख) : निम्नलिखित में से कौन-सा विषय इस कविता का मुख्य भाव है?
(i) देश की प्रगति
(ii) देश के प्रति प्रेम
(iii) देश की सुरक्षा
(iv) देश की स्वतंत्रता
उत्तर: (ii) देश के प्रति प्रेम।
प्रश्न (ग) : ‘‘हम हैं जिसके राजा-रानी’’ – इस पंक्ति में ‘हम’ शब्द किसके लिए आया है?
(i) देश के प्राकृतिक संसाधनों के लिए
(ii) देश की शासन व्यवस्था के लिए
(iii) देश के समस्त नागरिकों के लिए
(iv) देश के सभी प्राणियों के लिए
उत्तर: (iii) देश के समस्त नागरिकों के लिए।
प्रश्न (घ) : कविता के अनुसार कौन-सा हृदय पत्थर के समान है?
(i) जिसमें धीरज न हो।
(ii) जिसमें स्नेह का भाव न हो।
(iii) जिसमें देश-प्रेम का भाव न हो।
(iv) जिसमें स्फूर्ति और उमंग का भाव न हो।
उत्तर: (iii) जिसमें देश-प्रेम का भाव न हो।
एक-एक वाक्य में उत्तर लिखिए
प्रश्न (क) : कवि ने कैसे हृदय को पत्थर कहा है?
उत्तर : कवि ने उस हृदय को पत्थर कहा है जिसमें स्वदेश के लिए प्यार (प्रेम) नहीं है।
प्रश्न (ख) : किसके जीवन में कोई सार नहीं होता?
उत्तर : जो व्यक्ति अपने जीवन में देश के प्रति जोश और उत्साह नहीं जगा सका, उसके जीवन में कोई सार नहीं होता।
प्रश्न (ग) : कवि के अनुसार किसका संसार नहीं होता?
उत्तर : जो व्यक्ति समय और संसार के साथ कदम मिलाकर नहीं चल सका, उसका संसार नहीं होता।
प्रश्न (घ) : कवि के अनुसार किसका उद्धार नहीं होगा?
उत्तर : जिससे अपनी जाति और देश का उद्धार नहीं हुआ, उसका स्वयं का भी उद्धार नहीं होगा।
प्रश्न (ङ) : ज्ञानी भी किस पर मरते हैं?
उत्तर : ज्ञानी भी अपने स्वदेश (मातृभूमि) पर मरते (न्योछावर होते) हैं।
दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए
प्रश्न (क) : ‘संसार-संग’ चलने से आप क्या समझते हैं? जो व्यक्ति ‘संसार-संग’ नहीं चलता, संसार उसका क्यों नहीं हो पाता?
उत्तर : ‘संसार-संग’ चलने का अर्थ है समय, प्रगति और समाज के साथ कदम मिलाकर चलना। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को नहीं बदलता और समाज का साथ नहीं देता, वह पिछड़ जाता है और संसार उसे भूल जाता है।
प्रश्न (ख) : ‘जाति-उद्धार’ से आप क्या समझते हैं? जाति-उद्धार के बिना हमारा उद्धार क्यों नहीं हो सकता?
उत्तर : ‘जाति-उद्धार’ का अर्थ है अपने देश, समाज और जाति की भलाई तथा विकास करना। यदि हमारा देश और समाज उन्नत नहीं होगा, तो व्यक्तिगत रूप से हमारा भी विकास या उद्धार संभव नहीं है।
प्रश्न (ग) : हमारे अंदर मातृभूमि से प्रेम क्यों होना चाहिए? कविता के आधार पर लिखिए।
उत्तर : हमें अपनी मातृभूमि से प्रेम होना चाहिए क्योंकि इसी की मिट्टी में हम पले-बढ़े हैं और इसी से हमें अन्न, जल, माता-पिता, बंधु और अमूल्य रत्न प्राप्त हुए हैं। यह हमें जीवन देती है।
प्रश्न (घ) : मातृभूमि ने खजाने के रूप में हमें क्या-क्या दिया है?
उत्तर : मातृभूमि ने खजाने के रूप में हमें जीवन जीने के लिए अन्न-जल, प्राकृतिक सुंदरता, खनिज संपदा और महान ज्ञानी रूपी नवरत्न दिए हैं।
प्रश्न (ङ) : देश की सुरक्षा के लिए हमें क्या करना होगा? कविता के आधार पर लिखिए।
उत्तर : देश की सुरक्षा के लिए हमें अपने भीतर जोश, साहस और स्वदेश प्रेम जगाना होगा। संकट के समय परवाने (कीट-पतंगे) की तरह जल जाने यानी बलिदान होने तथा तोप-तलवार उठाने को भी तैयार रहना होगा।
कविता की रिक्त पंक्तियों को पूरा कीजिए
(क)
वह हृदय नहीं है, पत्थर है
जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।
जो जीवित जोश जगा न सका,
उस जीवन में कुछ सार नहीं।
(ख)
जो चल न सका संसार-संग,
उसका होता संसार नहीं।
जिसने साहस को छोड़ दिया,
वह पहुँच सकेगा पार नहीं।
(ग)
जिससे न जाति-उद्धार हुआ,
होगा उसका उद्धार नहीं।
जो भरा नहीं है भावों से,
बहती जिसमें रस-धार नहीं।
अनुमान और कल्पना
प्रश्न (क) : स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए बलिदान देने वाले स्वदेश प्रेमियों के मन में कैसे-कैसे विचार आते होंगे? किन्हीं पाँच विचारों को लिखिए।
उत्तर :
- मेरी मातृभूमि विदेशी जंजीरों से मुक्त हो जाए।
- मेरा जीवन देश के काम आए।
- मैं अपनी जान की परवाह नहीं करूँगा।
- मेरे देशवासी सुख और स्वतंत्रता की साँस लें।
- मेरा बलिदान युवाओं में क्रांति की आग जगाएगा।
प्रश्न (ख) : आप स्वदेश प्रेम से प्रभावित होकर देश के लिए भविष्य में कौन-कौन से काम करना चाहेंगे बताइए।
उत्तर : मैं देश से गरीबी हटाने, सबको शिक्षित करने, भ्रष्टाचार को मिटाने और ईमानदारी से काम कर देश का नाम दुनिया में रोशन करने का काम करना चाहूँगा।
प्रश्न (ग) : जिस व्यक्ति में स्वदेश प्रेम न हो, उससे देश की क्या-क्या हानियाँ होने की आशंका है, विचार कीजिए।
उत्तर : जिस व्यक्ति में स्वदेश प्रेम न हो, वह स्वार्थी होता है। वह भ्रष्टाचार कर सकता है, गद्दारी कर सकता है और अपने निजी लाभ के लिए देश की सुरक्षा को खतरे में भी डाल सकता है।
भाषा-ज्ञान
- विलोमार्थी शब्द पाठ से ढूँढकर लिखिए
| शब्द | विलोम शब्द |
| (क) मृत | जीवित |
| (ख) मरण | जीवन |
| (ग) खाली | भरा |
| (घ) परदेश | स्वदेश |
| (ङ) घृणा | प्यार |
| (च) रात | दिन |
- वचन बदलकर पाठ में प्रयुक्त शब्दों को लिखिए
| एकवचन | बहुवचन |
| (क) जाति | जातियाँ |
| (ख) तोप | तोपें |
| (ग) रस-धार | रसधाराएँ |
| (घ) तलवार | तलवारें |
- ‘है’ और ‘हैं’ का प्रयोग करके दो-दो सामान्य वाक्य लिखिए
‘है’ का प्रयोग (एकवचन):
- यह मेरा देश है।
- भारत एक महान राष्ट्र है।
‘हैं’ का प्रयोग (बहुवचन):
- हम सब भारत के नागरिक हैं।
- आसमान में तारे चमक रहे हैं।
पाठ से आगे
प्रश्न 1 : एक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में भी ऐसे क्या-क्या काम कर सकता है जो देश-प्रेम से जुड़े हों?
उत्तर : जल और बिजली बचाना, कूड़ा-कचरा सही जगह डालना, नियमों का पालन करना और अपना काम पूरी ईमानदारी से करना।
प्रश्न 3 : देश-प्रेमी सैनिक दुश्मनों का सामना करने के लिए तोप, तलवार, बंदूक आदि का प्रयोग करते हैं, आप बताइए कि निम्नलिखित देश-प्रेमियों के अस्त्र-शस्त्र क्या होंगे?
| देश-प्रेमी | अस्त्र-शस्त्र |
| विद्यार्थी | कलम और पुस्तकें |
| अध्यापक | ज्ञान और शिक्षा |
| कृषक | हल और ट्रैक्टर |
| चिकित्सक | दवाइयाँ और चिकित्सा उपकरण |
| वैज्ञानिक | शोध और विज्ञान की तकनीक |
| श्रमिक | औजार और मेहनत |
| पत्रकार | कैमरा, कलम और सच्चाई |