Odia Medium Class 7 Hindi Chapter 6 Question Answer – बया हमारी चिड़िया रानी (पद्य)

Odisha Board Class 7 Hindi Chapter 6 Question Answer – बया हमारी चिड़िया रानी (पद्य)

बातचीत के लिए

(क) चित्र में आपको क्या-क्या दिखाई दे रहा है?
उत्तर: चित्र में मुझे एक पेड़ पर बया का घोंसला दिखाई दे रहा है। घोंसले के अंदर बया रानी बैठी है। उसके बच्चे भी घोंसले में हैं। चारों ओर हरियाली है और कुछ तिनके बिखरे हुए हैं।

(ख) यह किस पक्षी का घोसला है?
उत्तर: यह बया पक्षी का घोंसला है।

(ग) आपके अनुसार घोसले में बैठी बया रानी क्या सोच रही होगी?
उत्तर: मेरे अनुसार घोसले में बैठी बया रानी सोच रही होगी कि मैंने कितनी मेहनत से यह घोंसला बनाया है। अब मेरे बच्चे सुरक्षित हैं। मुझे इनके लिए दाना-पानी लाना है और इनकी अच्छी देखभाल करनी है।

(घ) चिड़िया अपना घर बनाने के लिए तिनके कहाँ से लाती होगी?
उत्तर: चिड़िया अपना घर बनाने के लिए तिनके पेड़ों से, ज़मीन से, खेतों से और आस-पास जहाँ भी सूखी घास या तिनके मिलते हैं, वहाँ से लाती होगी।

(ङ) आपने कौन-कौन से पक्षियों के घोसले देखें हैं?
उत्तर: मैंने कौवे, गौरैया, कबूतर, चिड़िया और बया के घोंसले देखे हैं।

सोचिए और लिखिए

  1. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दो या तीन वाक्यों में दीजिए।

(क) चिड़िया अपने लिए किन-किन चीजों की व्यवस्था करती है?
उत्तर: चिड़िया अपने लिए तिनकों से घोंसला बनाती है। वह अपने बच्चों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करती है और उनकी निगरानी भी करती है।

(ख) कवियत्री चिड़िया को अपने से दूर न जाने देने के लिए क्या-क्या करना चाहती है?
उत्तर: कवियत्री चिड़िया को अपने से दूर न जाने देने के लिए उसके घोंसले की कच्ची डाली को नहीं हिलाना चाहती। वह चिड़िया के बच्चों की निगरानी करना चाहती है, उनके लिए पानी भरना चाहती है और उनके पास रहना चाहती है।

  1. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए।

(क) बया रानी अपना घोसला कहाँ लटकाती है?
उत्तर: बया रानी अपना घोंसला पेड़ की कच्ची डाली पर लटकाती है।

(ख) चिड़िया के बच्चों की निगरानी कौन करेंगे?
उत्तर: चिड़िया के बच्चों की निगरानी हम करेंगे।

(ग) पर निकल आने पर चिड़िया के बच्चे क्या करेंगे?
उत्तर: पर निकल आने पर चिड़िया के बच्चे उड़ जाएँगे।

अनुमान और कल्पना

  1. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दो या तीन वाक्यों में दीजिए।

(क) कल्पना कीजिए कि चिड़िया तिनके से घोंसला बनाती है वहीं अंडे देती है। जब अंडे को सेती होगी तब वह अपने लिए दाना-पानी का बंदोबस्त कहाँ से करती होगी?
उत्तर: जब चिड़िया अंडे सेती है, तो वह अपने लिए दाना-पानी का बंदोबस्त आस-पास के पेड़ों, खेतों और बागों से करती है। वह थोड़ी देर के लिए उड़कर दाना ले आती है और फिर वापस आकर अंडों को सेती है। कभी-कभी नर चिड़िया भी उसके लिए दाना लाता है।

(ख) मान लीजिए कि चिड़िया घोंसले में अंडे सेने बैठी है। अचानक मुसलाधार बारिश होने लगी तो चिड़िया क्या करेगी?
उत्तर: यदि मुसलाधार बारिश होने लगे तो चिड़िया अपने पंख फैलाकर अंडों को ढक लेगी ताकि बारिश का पानी अंडों पर न गिरे। वह अपने शरीर की गर्मी से अंडों को सुरक्षित रखेगी और बारिश रुकने का इंतज़ार करेगी।

  1. तुलना कीजिए:
बया रानी के काम आपके काम
दाना लाना विद्यालय के लिए तैयार होना
घोंसला बनाना होमवर्क करना
बच्चों की निगरानी करना छोटे भाई-बहन की देखभाल करना
अंडे सेना पढ़ाई करना
बच्चों को उड़ना सिखाना अपने माता-पिता से अच्छी बातें सीखना

भाषा-ज्ञान

  1. नीचे दिए गए शब्दों को उलटकर लिखिए और नए शब्दों का आनंद लीजिए:
शब्द उलटने पर
नदी दीन
बस सब
दबा बाद
  1. समान अर्थ वाले शब्द के साथ मिलान कीजिए:
शब्द समान अर्थ वाला शब्द
महल भवन
डाली टहनी
नदी सरिता
पानी जल
पर पंख
  1. नीचे दिए गए शब्दों के पहले उचित शब्द लिखिए:
शब्द उचित शब्द
पानी ठंडा पानी
बच्चे नन्हें बच्चे
लड़का होनहार लड़का
किताब नई किताब
पेड़ लंबा पेड़
  1. उदाहरण को देखकर वाक्य बदलिए:
मूल वाक्य बदला हुआ वाक्य
तुक्को जाने देते हैं तुक्को जाने देंगे
हम निगरानी करते हैं हम निगरानी करेंगे
हम तेरे पास रहते हैं हम तेरे पास रहेंगे
हम हौज में पानी भर देते हैं हम हौज में पानी भर देंगे