Odia Medium Class 7 Hindi Chapter 9 Question Answer – चंद्र्यान

Odisha Board Class 7 Hindi Chapter 9 Question Answer – चंद्र्यान

बातचीत के लिए

(क) चाँद के बारे में बातचीत करते समय विद्यार्थियों ने क्या-क्या सोचा?
उत्तर: विद्यार्थियों ने सोचा कि चाँद का मन है, वह दिखे न दिखे। कुछ ने कहा कि वह बादलों के साथ छुपन-छुपाई खेलता होगा। एक विद्यार्थी ने कहा कि उसका मन चाँद पर जाने का करता है।

(ख) आपको चाँद के बारे में क्या-क्या जानकारी है?
उत्तर: चाँद पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह है। यह पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है। चाँद की अपनी रोशनी नहीं होती, यह सूर्य के प्रकाश से चमकता है। चाँद पर पानी, हवा और जीवन नहीं है।

(ग) क्या चाँद पर जीवन है?
उत्तर: नहीं, चाँद पर जीवन नहीं है। वहाँ न हवा है, न पानी और न ही कोई जीव-जंतु रह सकते हैं।

सोचिए और लिखिए

  1. सही विकल्प पर (✔) का निशान लगाइए:

(क) देश के वैज्ञानिकों ने चाँद पर पहुँचने के लिए क्या भेजा?
(i) हवाई जहाज
(ii) गुब्बारा
(iii) रॉकेट ✔
(iv) तोप

(ख) वैज्ञानिक चाँद के बारे में अधिक जानना चाहते हैं। ✔
(ग) वैज्ञानिक चाँद पर कहानी लिखना चाहते हैं।

  1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक शब्द में दीजिए:

(क) विद्यार्थियों को चंद्रयान के बारे में कौन बता रही है?
उत्तर: अध्यापिका

(ख) कौन बादलों के साथ छुपन-छुपाई खेलता है?
उत्तर: चाँद

(ग) चंद्रयान-3 चाँद के किस भाग पर उतरा?
उत्तर: दक्षिणी ध्रुव

(घ) खराबी के कारण कौन-सा यान चाँद पर उतर नहीं पाया?
उत्तर: चंद्रयान-2

  1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए:

(क) दक्षिणी ध्रुव क्या है?
उत्तर: दक्षिणी ध्रुव चाँद का वह भाग है जहाँ पहले कोई यान नहीं उतरा था और वहाँ पानी होने की संभावना थी।

(ख) भारत के वैज्ञानिकों ने कौन-सा गौरवपूर्ण कार्य कर दिखाया?
उत्तर: भारत के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 को चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतारकर गौरवपूर्ण कार्य कर दिखाया।

(ग) वैज्ञानिकों को चाँद पर क्या-क्या मिला?
उत्तर: वैज्ञानिकों को चाँद पर पानी के साथ-साथ कई अन्य रहस्यों के बारे में जानकारी मिली।

(घ) चंद्रयान की जो मशीन चाँद पर उतरी उसका नाम क्या है?
उत्तर: चंद्रयान की जो मशीन चाँद पर उतरी उसका नाम ‘विक्रम लैंडर’ है।

अनुमान और कल्पना

  1. कल्पना कीजिए कि आप चाँद पर जा रहे हैं, तो आप-

(क) अपने साथ किसे ले जाना चाहेंगे और क्यों?
उत्तर: मैं अपने साथ अपने माता-पिता को ले जाना चाहूँगा/चाहूँगी क्योंकि वे मुझे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और उनके साथ हर खुशी दोगुनी हो जाती है।

(ख) चाँद पर जाते समय आप कौन-कौन सी चीजें लेकर जाएँगे?
उत्तर: मैं चाँद पर जाते समय अपने साथ ऑक्सीजन सिलिंडर, अंतरिक्ष यात्री का सूट, पानी, खाने-पीने की चीज़ें, एक कैमरा और अपनी डायरी ले जाऊँगा/जाऊँगी।

(ग) चाँद पर पहुँच जाने के बाद आप वहाँ क्या करेंगे?
उत्तर: चाँद पर पहुँचने के बाद मैं वहाँ की मिट्टी को देखूँगा/देखूँगी, पृथ्वी को दूर से देखूँगा/देखूँगी, हल्के में उछल-कूद करूँगा/करूँगी और वहाँ की तस्वीरें लूँगा/लूँगी।

  1. क्या आप जानते हैं कि चाँद –

(क) किस दिन पूरा दिखाई देता है?
उत्तर: चाँद पूर्णिमा के दिन पूरा दिखाई देता है।

(ख) किस दिन बिल्कुल दिखाई नहीं देता?
उत्तर: चाँद अमावस्या के दिन बिल्कुल दिखाई नहीं देता।

  1. चाँद के कुछ और नामों को दिए गए स्थानों पर लिखिए:

उत्तर:

  • चंद्रमा
  • चंदा
  • शशांक
  • मयंक
  • निशापति
  • राकेश
  1. नीचे दिए गए वाक्यों के लिए कोष्ठक से सही शब्द छाँटकर लिखिए:

(कृषक, सैनिक, वैज्ञानिक, शिक्षक, चिकित्सक)

(क) विज्ञान की नई खोज करने वाले – वैज्ञानिक
(ख) शिक्षा देने वाले – शिक्षक
(ग) रोग की चिकित्सा करने वाले – चिकित्सक
(घ) देश की रक्षा करने वाले – सैनिक
(ङ) खेतों में अन्न उगाने वाले – कृषक

  1. यदि चंद्रयान मिशन से जुड़े वैज्ञानिक आपके विद्यालय में आएं तो आप उनसे कौन-से सवाल करेंगे? कोई दो सवाल लिखिए:

(क) चाँद पर उतरने में सबसे बड़ी चुनौती क्या थी?
(ख) चंद्रयान-3 से हमें चाँद के बारे में कौन-सी नई जानकारियाँ मिलीं?

भाषा-ज्ञान

  1. नीचे दिए गए शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए:
  • बात-चीत: आज कक्षा में चाँद के बारे में बात-चीत हुई।
  • छुपन-छुपाई: चाँद बादलों के साथ छुपन-छुपाई खेलता है।
  • प्रयत्न: वैज्ञानिकों के लगातार प्रयत्न से चंद्रयान-3 सफल हुआ।
  • वैज्ञानिक: भारत के वैज्ञानिक बहुत प्रतिभाशाली हैं।
  • चक्कर: चाँद पृथ्वी का चक्कर लगाता है।
  • योजना: वैज्ञानिकों ने चंद्रयान भेजने की योजना बनाई।
  • जिज्ञासा: चाँद पर पानी मिलने से वैज्ञानिकों की जिज्ञासा और बढ़ गई।
  • परिश्रम: कठिन कार्य को परिश्रम से सफल बनाया जा सकता है।
  1. विपरीतार्थक शब्द लिखिए:
शब्द विपरीतार्थक शब्द
अच्छा बुरा
दक्षिण उत्तर
दूर पास / निकट
हार जीत
सफल असफल
  1. समान अर्थ वाले शब्द कोष्ठक में से चुनकर लिखिए:

(मेहनत, कोशिश, छात्र-छात्रा, जल, पृथ्वी)

  • विद्यार्थी – छात्र-छात्रा
  • पानी – जल